Health Benefits of Radish in Hindi

मूली को पेट और लिवर के लिए सबसे अच्छा ‘नैचरल प्योरिफायर’ माना गया है। आज के समय में आधे से ज्यादा लोग पेट की किसी ना किसी बीमारी से परेशान हैं। ऐसे लोग अगर रोज मूली का सेवन करें, तो उनका पेट हमेशा ठीक रहेगा मूली खाने से हमारा इम्यूनिटी लेवल भी बढ़ता है। आज के इस पोस्ट में जानेंगे मूली के फायदों के बारे में।

मूली में बहुत सारे पौष्टिक तत्व होते हैं, जो आपके पूरे शरीर के लिए फायदेमंद हैं। 100 ग्राम मूली में 18 ग्राम कैलरी, 0.1 ग्राम फैट, 4.1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 1.6 ग्राम डाइट्री फाइबर, 2.5 ग्राम शुगर, 0.6 ग्राम प्रोटीन, 36% विटमिन सी, 2% कैल्शियम, 2% आयरन, 4% मैग्नीशियम होता है।

पेट के लिए मूली बहुत फायदेमंद होती है। मूली एक पाचक की तरह काम करती है। पेट की कई बीमारियों में मूली का रस बहुत फायदेमंद होता है। अगर पेट में भारीपन महसूस हो रहा हो तो मूली के रस को नमक में मिलाकर पीने से आराम मिलता है। ताजी मूली खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है।

मूली में फाइबर बहुत ज्यादा होता है, जो कब्ज के लिए रामबाण है। यह आंतों को स्वस्थ्य रखता है। इससे आपकी पाचन शक्ति सही रहती है। पेट संबंधी रोगों में यदि मूली के रस में अदरक का रस और नींबू मिलाकर पिएं तो भूख बढ़ती है।

मूली खाने से लिवर की क्रिया बेहतर होती है। लिवर की परेशानी होने पर नियमित रूप से अपने भोजन में मूली का सेवन करना चाहिए। साथ ही पीलिया रोग में भी ताजी मूली का प्रयोग बहुत ही उपयोगी होता है। नियमित रूप से एक कच्ची मूली सुबह खाने से कुछ ही दिनों में पीलिया रोग ठीक हो जाता है।