कैंसर की बीमारी आजकल ज्यादा बढ़ रही है। जिसके इलाज के लिए बहुत ज्यादा खर्च आता है और इस बीमारी से टेंशन होती हो सो अलग। लेकिन इसे बचने के भी कुछ तरीके हैं जिन्हें आप अपना सकते हैं। बींस और नट्स का नियमित सेवन करने से कैंसर होने की संभावनाएं बहुत ज्यादा कम हो जाती हैं। एक शोध में यूनिवर्सिटी कालेज लंदन (यूसीएल) के विशिषज्ञों ने यह निष्कर्ष निकाला कि बींस और नट्स का नियमित सेवन करने से व्यक्तियों में कैंसर होने की संभावनाएं बहुत ज्यादा कम हो जाती हैं। यानि कोई भी आदमी प्रचुर मात्रा में नियमित रूप से बींस, नट्स जैसे खाद्य पदार्थों को खाता है तो उसमें कैंसर की संभावनाएं बिल्कुल न के बराबर रहती है।
अगर आप भी इससे बचना चाहते हैं तो बीन्स व बींस खाना शुरू कर दें। यूनिवर्सिटी कालेज, लंदन के वैज्ञानिकों ने पाया कि बींस और नट्स में इनोस्टिल पनट किसफास्फेट नाम का तत्व पाया जाता है जो ट्यूमर को पनपने से रोकता है। चूंकि जब आदमी बीन्स और नट्स जैसे खाद्य पदार्थों को खाता है तो उसके पाचन के दौरान ही यह तत्व निकलकर बॉडी के आंतरिक अंगों में घुलता है जो कैंसर और ट्यूमरजैसी नुकसानदेह और बेहद खर्चीली बीमारियों को होने से बचाता है।
यदि उपलब्ध हों तो बींस और नट्स नियमित रूप से प्रचुर मात्रा में खाये वरना इसी में मिलने वाले तत्व से बनने वाली दवाएं भी आने वाले दिनों में दवा बाजार में उपलब्ध हो जायेंगी।


0 Comments