Benefits of eating khajoor (Date Palm)
सर्दियों के मौसम में हमारे शरीर को आम दिनों की तुलना में ज्यादा पोषक तत्वों की जरुरत होती है। इसलिए सर्दी में सूखे फलों का प्रयोग गर्मियों की तुलना में ज्यादा करना चाहिए। सूखे फलों में कई प्रकार के विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर की जरूरतों को पूरा करते हैं। आज के इस पोस्ट में हम आपको बतायेंगे सर्दियों में खजूर खाने के फायदे।
सर्दियों मौसम में खजूर खाने से कई फायदे होते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर खजूर आसानी से हर जगह मिल जाता है। खजूर में आयरन और फ्लोरिन भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा यह कई प्रकार के विटामिंस और मिनरल्स का बहुत ही खास स्त्रोत होता है। खजूर के नियमित इस्तेमाल से कई प्रकार के रोगों से बचा जा सकता है। यह कॉलेस्ट्राल को कम रखता है। खजूर में प्रोटीन के साथ ही डाइटरी फाइबर और विटामिन बी1, बी2, बी3, बी5, ए1 और सी भरपूर मात्रा में होते हैं।
खजूर के फायदे
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है
मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का भी काम करता है। खजूर में मौजूद पोटैशियम अधिक ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करता है।
आयरन का स्त्रोत
रेड ब्लड सेल्स और आयरन की कमी के चलते कई लोगों को एनीमिया की शिकायत हो जाती है। एनीमिया यानी कि शरीर में खून की कमी। खजूर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। ऐसे में यह एनिमिया के उपचार का रामबाण इलाज है। लगातार खजूर का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी पूरी हो जाती है।
नर्वस सिस्टम को मजबूत करता है
खजूर में वो सभी विटामिन होते हैं जो नर्वस सिस्टम के लिए जरूरी हैं। ये विटामिन नर्वस सिस्टम की कार्य प्रणाली को दुरुस्त रखते हैं। इसमें मौजूद पोटैशियम दिमाग को अलर्ट और हेल्दी रखते हैं।
गर्भवती महिलाओं के लिए फायेदेमंद
खजूर में मौजूद पोषक तत्व गर्भाशय की मांसपेशियों को मजबूती देने का काम करते हैं। खजूर मां के दूध को भी जरूरी पोषक तत्व मुहैया कराता है।
डाइजेशन में मददगार
खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन तंत्र की सफाई करने के काम आता है।
स्वस्थ दिल के लिए
खजूर में मौजूद फाइबर आपके दिल को भी मजबूत और सेहतमंद बनाने का काम करते हैं। खजूर में पोटैशियम भी होता है जो हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक टाल सकता है। अगर कोई व्यक्ति एक दिन में 100 मिलीग्राम मैग्नीशियम ले तो हार्ट अटैक का खतरा 9 फीसदी तक कम हो सकता है।
रतौंधी का इलाज
रोजाना खजूर खाने से न सिर्फ आंखें स्वस्थ रहती हैं, बल्कि यह रतौंधी के इलाज में भी कारगर है। रतौंधी से छुटकारा पाने के लिए खजूर का पेस्ट बनाकर उसे आंखों के चारों ओर लगाने से फायदा मिलेगा। आप चाहें तो खजूर खाकर भी रतौंधी से मुक्ति पा सकते हैं।
दांतों के लिए फायेदेमंद
खजूर में फ्लोरीन पाया जाता है। यह ऐसा केमिकल है जो दांतों से प्लाक हटाकर कैविटी नहीं होने देता। यह दंतवल्क को भी मजबूती देता है।


0 Comments