Health Benefits of Cardamom 

Health Benefits of Cardamom Hindi

इलाइची में सिर्फ महकदार खुशबू ही नहीं होती है बल्कि इसका स्वाद भी अत्यधिक लाजवाब होता है। आपको बता दे की यह एक माउथ फ्रेशनर का भी काम करता है। दिन में 1 इलाइची का सेवन करने से आप स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी गंभीर समस्‍याओं से आसानी से बच सकते हैं। आपको बता दे की आयरन, जिंक, राइबोफ्लेविन, सल्‍फर, विटामिन सी और नियासिन आदि जैसे पोषक तत्व इलायची में उपलब्ध होते है। यह शरीर के लिए अत्यधिक लाभदायक होते है और बहुत सी गंभीर बीमारियों को झट से दूर करने में फायदेमंद होते है।

1. इलाइची सांस से आने वाली सड़ांध को दूर करने में अत्यधिक फायदेमंद होती है। आपको बता दे की इलाइची में एंटी-बैक्‍टीरियल गुण पाए जाते है जो मुंह में पैदा हुए बैक्‍टीरिया को जल्द ही समाप्त कर देता है। यह सांस की बदबू, मुंह से आने वाली गंध, मसूडो मे दर्द, मुंह के छाले या सूजन आदि समस्याओं को जल्द ही दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है।

2. रेड ब्लड सेल्स बनाने में इलायची अत्यधिक अहम रोल निभाती है। इलाइची शरीर में मौजूद विषैले तत्‍वों को जड़ से खत्म कर देती है। शरीर की पाचन शक्ति को सबल बनाने में भी इलाइची बहुत लाभदायक होती है। पाचन तंत्र में पैदा हुई कोई भी समस्‍या 1 इलाइची खाने से जड़ से दूर हो जाती है।

3. इलाइची सर्दी जुकाम और गले में खराश की गंभीर समस्या को भी जल्द ही खत्म कर देती है। खाना खाने के बाद केवल एक इलायची का सेवन करके और ऊपर से एक गिलास गुनगुना पानी पीके आप सर्दी जुकाम और गले ख़राब की समस्‍या से बच सकते है।

4. इलायची बहुत से रोग जैसे पैरो की सूजन, पेट के दर्द, हाजमा, एसीडिटी, सिर दर्द और रक्तचाप को नियंत्रित करने में बहुत लाभदायक होती है।