Benefit of Eating Garlic In Morning
लहसुन का इस्तेमाल जब सब्जी में किया जाता है तो उसका स्वाद ही बढ़ जाता है। खाने का स्वाद बढ़ाने वाले इस लहसुन को खाली पेट खाया जाए तो इससे मिलने वाले फायदे हैरान करने वाले होते हैं। इसलिए आयुर्वेद में इसे औषधि माना गया है। आज के इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सुबह खाली पेट लहसुन खाने से क्या फायदा मिलता है।
जुकाम-खांसी में राहत दिलाये
जुकाम-खांसी, अस्थमा, निमोनिया और ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियों को दूर करने में लहसुन बहुत कारगर साबित होता है।
पेट के रोगों को रखे दूर
अगर पेट से जुड़ी बीमारियों जैसे डायरिया और कब्ज को दूर करना हो तो पानी उबालकर उसमें लहसुन की कलियाँ डाल लें और खाली पेट इस पानी को पीएं। ऐसा करने से शरीर से जहरीले पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं और अगर पाचन तंत्र को सही करना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट लहसुन की कलियाँ खाएं। ऐसा करने से डायजेशन बेहतर होता है।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करें
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को रोजाना लहसुन खाना चाहिए क्योंकि लहसुन ब्लड सर्कुलेशन को कण्ट्रोल करने में काफी मदद करता है।
दांतों का दर्द दूर भगायें
लहसुन में दर्द निवारक गुण पाए जाते हैं इसलिए दांत में दर्द रहने पर लहसुन की कली को पीसकर दर्द वाली जगह पर लगा लें। ऐसा कुछ समय तक करने से दर्द दूर हो जाएगा और झनझनाहट की तकलीफ भी दूर हो जाएगी।
दिल को दुरुस्त रखें
दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में लहसुन काफी मददगार साबित होता है, क्योंकि इसे खाने से खून का जमाव नहीं होता है, ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और हार्ट अटैक होने का खतरा भी कम हो जाता है।
सिर दर्द दूर करें
लहसुन खाने से सिर दर्द की समस्या भी दूर होने लगती है इसलिए अगर आपको सिर दर्द की शिकायत रहती है तो रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाना शुरू कर दीजिये।


0 Comments