Benefit of Hot Milk with Honey In Winter in Hindi

सर्दियों में 1 गिलास गर्म दूध में 1 चम्मच शहद मिलाकर पीने से हमारे शरीर को कई फायदे होते हैं। शहद में कई तरह के तत्व पाए जाते हैं जैसे कि ग्लूकोज़, फलशर्करा, विटामिन बी 1, विटामिन बी 2, विटामिन बी 3, विटामिन बी 5, विटामिन बी 6 के साथ ही शहद में एंटीसेप्टिक, एंटीबायोटिक और अन्य औषधीय गुण भी होते हैं। शहद लोहा, कैल्शियम, फॉस्फेट, सोडियम, क्लोरीन, पोटेशियम, मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में प्राप्त होता है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। आज के इस पोस्ट में जानेंगे सर्दी में रात को रोजाना 1 चम्मच शहद को 1 गिलास गर्म दूध में मिलाकर पीने के फायदे।

दूध में शहद मिलाकर पीने से शरीर की कमजोरी और थकान तुरन्त दूर हो जाता है और शरीर को ऊर्जा मिलती है। इससे सर्दी-जुखाम, खांसी, हड्डियों का दर्द, सर दर्द, चिंता, नींद न आने जैसी समस्या दूर रहती है।

दूध में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन डी, विटामिन के, कैल्शियम, प्रोटीन लैक्टिक एसिड जैसे खनिज भरपूर मात्रा में मिलते है जो हमारे शरीर के लिए जरूरी पौषक तत्व है। और शहद में एंटीऑक्सीडेंट, जीवाणुरोधी और एंटी-फंगल गुण होते हैं। जो कई तरह की श्वसन से सबंधित बिमारियों को दूर रखने के साथ ही इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स और मिनरल्स त्वचा, पाचन तंत्र को स्वस्थ और बालों का झड़ना रोक कर बालों को जड़ से मजबूत बनाते है।