how to straight hair at home in Hindi

महिलाओं की सुन्दरता में निखार लाते हैं उनके बाल। स्ट्रैट बालों का ट्रेंड हमेशा रहता हैं और हर पहनावे पर सूट करता हैं। इसके अलावा स्ट्रैट बालों की देखभाल करना बहुत ही आसान होता हैं। हर कोई चाहता हैं कि उनके बाल स्ट्रैट हो और अपना निखार लाते रहे। वेसे तो बालों को स्ट्रैट करने के कई उत्पाद बाजार में उपलब्ध होते है लिकिन इनमें केमिकल होने की वजह से ये बालों को नुकसान भी पहुंचाते हैं। इसलिए आज के इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे बालों को स्ट्रैट करने के लिए कुछ घरेलू उपायों के बारे में।
दूध :
दूध बालो के लिए वरदान माना जाता है इसके उपयोग से आपके बालो को वे सभी आवश्यक तत्व मिल जाते है जिनकी उन्हें आवश्यकता होती है क्योकि दूध में कई तरह के पोषक तत्व पाएं जाते है। इसके लिए एक बोतल में दूध डालिये और उसमे थोड़ा सा पानी मिलाइये। पानी मिलाने के बाद एक स्प्रे की मदद से बाल धोने से पहले दूध को अपने बालो की लंबाई में लगाए। कुछ देर लगे रहने दे और बाद में शैम्पू की मदद से बालों को धो लें। ऐसा करने से आपके बालों में चमक आने लगेगी और वे सीधे होने लगेंगे।
हॉट ऑयल ट्रीटमेंट :
हर रोज बालों में गर्म तेल अप्लाई करने से बाल बहुत जल्दी सीधे हो जाते हैं। साथ ही इनमें नमी भी बनी रहती है। गर्म तेल बालों की ऐंठन और कर्ल को सीधा करने का काम करता है। अगर आपके पास नारियल तेल, ऑलिव ऑयल या फिर बादाम का तेल है तो उसी का इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप तिल के तेल का भी प्रयोग कर सकती हैं।