Treatment of Cancer will be Possible with Marijuana
कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी में अब भांग के पत्तियों को इस्तेमाल होगा। आमतौर पर लोग भांग का इस्तेमाल लोग नशे के लिए करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसके कुछ ऐसे पौधे होते हैं जिसमें मेडिकल गुण भी पाए जाते हैं। भांग के मेडिकल गुण वाले पौधे का इस्तेमाल अब कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी में प्रयोग करने की संभावनाएं तलाश की जा रही है।
एम्स में चूहों पर की गई स्टडी में यह बात साबित हुआ है कि भांग के इस्तेमाल से कैंसर मरीजों की बीमारी को कम किया जा सकता है। अब इसे एम्स में कीमोथेरपी से गुजर रहे कैंसर मरीजों को भांग की पत्तियों से बनी दवा दी जाएगी। जिससे पता चल सकेगा कि कीमोथेरपी के साइड इफेक्ट को ये दवा कितना कम करती है। एम्स के सर्जरी विभाग के डॉक्टर अनुराग श्रीवास्तव ने इसे स्टडी के लिए आयुष मंत्रालय को प्रस्ताव भेज दिया है। डॉक्टर अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि मंत्रालय को भांग से बनी दवाएं उपलब्ध कराना है जिससे उसका इस्तेमाल कैंसर मरीजों पर किया जा सके। डॉक्टर ने कहा कि इस रिसर्च के लिए कैंसर के लगभग 450 मरीजों को शामिल किया जाएगा, जिन्हें कीमोथेरपी दी जा रही है।
कैंसर से पीडि़त मरीजों को कीमोथेरेपी के दौरान कैप्सूल के रूप में भांग की पत्तियों से बनी दवा दी जाएगी। इससे पता लगाने की कोशिश यह होगी की भांग में पाए जाने वाले प्राकृतिक पदार्थ कैनाबाइडियॉल से कीमोथेरेपी में इस्तेमाल होने वाली जेमसिटाबाइन पर किस तरह का असर होता है।
कई रिसर्च में यह सामने आया है कि मेडिकल गुण वाले भांग में मौजूद कीमोथेरपी के साइड इफेक्ट को कम करता है। जिससे मरीजों को भूख बढ़ने, चिड़चिड़ापन, उल्टी जैसी परेशानी खत्म हो सकती है। साथ ही ये दवा कैंसर मरीजों के मूड को भी अच्छा बनाए रखेगी।


0 Comments